Monday, December 7, 2020

शिविर में 30 महिलाओं के हुए नसबंदी ऑपरेशन

परिवान नियोजन के लिए नसबंदी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी शिविर लगाया गया। शिविर में 30 महिलाओं ने अपने ऑपरेशन करवाए। परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत आयोजित किए जा रहे शिविरों में सिर्फ महिलाओं ने ही जागरुकता दिखाते हुए नसबंदी ऑपरेशन कराए हैं।

वहीं पुरुष नसबंदी कराने के लिए आगे नहीं जाए हैं। शिविर में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की 30 महिलाओं ने नसबंदी के लिए पंजीयन कराया। शिविर में इन महिलाओं के ऑपरेशन किए गए। मेडिकल ऑफिसर डॉ. दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कैंप लगाया जा रहा है। इसमें अधिकतम 30 महिलाओं व पुरुषों की नसबंदी हो सकेगी। वहीं नसबंदी कराने वाली महिलाओं और पुरुषों को एक दिन पहले अस्पताल आकर अपना चेकअप कराना होगा। इसके बाद नसबंदी ऑपरेशन किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sterilization operation of 30 women in the camp


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/mungawali/news/sterilization-operation-of-30-women-in-the-camp-127991440.html

No comments:

Post a Comment