दिन के समय निकल रही चटक धूप से दिन और रात के पारा में उछाल आ गया है। शुक्रवार को दिन का पारा 29 डिग्री रहा था। जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा है। इस कारण दिन के समय भले ही लोगों को ज्यादा सर्दी का अहसास नहीं हुआ है। लेकिन शाम ढलते ही लोगों को पुनः ठंड महसूस होने लगी।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के चलते अंचल मौसम का मिजाज बदल रहा है। पिछले तीन दिनों से लगातार दिन और रात का पारा ऊपर की ओर चढ़ रहा है। यही कारण है कि दोपहर के समय चटक धूप में लोगों को गर्म कपड़ों से परहेज करना पड़ रहा हैं। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो आने वाले दो से तीन दिन मौसम ऐसा ही रहने वाला है। लेकिन शाम को सर्दी का असर बढ़ने की वजह से बाजार में गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ गई है। दिन में गर्मी और रात में सर्दी से बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।
तीन दिन में न्यूनतम पारा कुछ इस तरह बढ़ा
दो दिसंबर को न्यूनतम पारा 9 डिग्री दर्ज किया गया था, जो 3 दिसंबर को दो डिग्री बढ़कर 11 पर पहुंच गया। 4 दिसंबर को भी रात का पारा 1 डिग्री बढ़कर 12 पर पहुंच गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/due-to-strong-sunlight-during-the-day-the-mercury-at-29-degrees-the-weather-will-remain-like-this-for-3-days-127979259.html
No comments:
Post a Comment