शासन प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी शिक्षक स्कूलों में नहीं पहुंच रहे हैं। स्थिति यह है कि शुक्रवार को जवासा संकुल प्राचार्य टीकम सिंह कुशवाह और बाराकलां जन शिक्षक केंद्र प्रभारी राघवेंद्र सिंह कुशवाह ने 12 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें 26 से ज्यादा शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। अब इन सभी शिक्षकों का तीन- तीन दिन का वेतन राजसात किए जाने की कार्रवाई चल रही है।
बता दें कि लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशों के अनुसार प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाईस्कूल व हायर सेकंडरी स्कूलों के शिक्षकों को नियमित रुप से सुबह 10.30 बजे से 4.30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर हमारा घर हमारा विद्यालय के अंतर्गत कार्रवाई करना है। बावजूद उसके शुक्रवार को जब जवासा संकुल प्राचार्य कुशवाह ने ने अपने क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया तो ज्यादातर में ताला लगा हुआ मिला।
निरीक्षण के अनुसार शासकीय प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय गोअरकलां में प्रतिमा श्रीवास्तव, रामौतार शर्मा अनुपस्थित मिले । प्राथमिक स्कूल छोटे सिंह बघेलन का पुरा में विनोद बघेल, मुलू शाक्य, प्राथमिक स्कूल पतीराम का पुरा में अतिराज सिंह नरवरिया, माध्यमिक स्कूल गोअरखुर्द में रामनरेश रावत, तहसीलदार सिंह गुर्जर, अविनाश उईके, राधाकृष्ण शर्मा अनुपस्थित पाए गए। प्राथमिक स्कूल पचोखरा में विजयानंद दुबे, देव सिंह जयंत, मंशाराम सिंह भदौरिया, प्राथमिक विद्यालय खटीकन का पुरा में महावीर सिंह, मायादेवी सोनी, प्राथमिक विद्यालय हमीर सिंह का पुरा में जयनारायण शर्मा, प्राथमिक स्कूल दुबे का पुरा में धनवंती शाक्य गैरहाजिर मिली। अब लापरवाह शिक्षकों पर कार्रवाई की जा रही है।
इन स्कूलों में भी अनुपस्थित थे शिक्षक
बाराकलां जनशिक्षा केंद्र प्रभारी राघवेंद्र सिंह के निरीक्षण में शासकीय माध्यमिक स्कूल कल्याणपुरा में अजय कुमार त्रिपाठी, माध्यमिक स्कूल मलखान सिंह का पुरा में राजेश्वरी यादव, प्राथमिक स्कूल धोख का बाग में अनिल सिंह भदौरिया, अनुपमा तिवारी, माध्यमिक स्कूल रुपसहाय का पुरा में राजेश गिदोलिया, मुकेश कुमार राठौर, गीता पोरवाल, अहिवरन सिंह, रामविलास त्रिपाठी, प्रीती प्रजापति अनुपस्थित पाए गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/most-schools-found-closed-which-were-open-there-were-no-teachers-26-will-be-cut-salary-127979279.html
No comments:
Post a Comment