Wednesday, November 18, 2020

शिवना में पानी को साफ करने फव्वारे चलाए तो करंट से पक्षियों की मौत

नगर पालिका शिवना को रामघाट से पशुपतिनाथ मंदिर तक साफ रखने का प्रयास कर रही है। नपा ने सोमवार को पशुपतिनाथ मंदिर के सामने पानी को साफ करने के लिए फव्वारे शुरू किए। इसके लिए शुरू की मोटर से पानी में करंट फैल गया । मोटर के पास कुछ पक्षियों की मौत हो गई। गंदगी व पक्षियों के चलते पानी के पास बदबू की समस्या बढ़ने लगी। बुधवार को नपा अधिकारी सक्रिय हुए व मंदिर के सामने शिवना की सफाई शुरू की गई।
नपा शिवना शुद्धिकरण के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठा पाई है। अधिकारी रामघाट से पशुपतिनाथ मंदिर की छोटी पुलिया तक पानी को साफ रखने की कोशिषे कर रहे हैं। नपा ने शुरू में खानपुरा से मंदिर के सामने तक मिल रहे नालों को मिलने से रोकने के लिए अस्थाई नाले बना कर गंदे पानी को छोटी पुलिया के आगे तक पहुंचाया । कुछ दिन पहले नपा ने बड़ी पुलिया के यहां गंदे पानी को नाले में मिलने से राेका। छोटी पुलिया के बाद का गंदा पानी मंदिर की तरफ ना आए इसके लिए छोटी पुलिया में कड़ी शटर लगा कर मिट्टी डाली गई। लेकिन नपा कर्मचारियों के सभी प्रयास नाकाम साबित हो रहे हैं। पशुपतिनाथ मंदिर के सामने पानी धीरे-धीरे गंदा व प्रदूषित होने लगा है। पानी में गंदगी मिलने से वह बदबू मारने लगा। इसके लिए नपा ने दो दिन पहले पशुपतिनाथ मंदिर के सामने नदी में लगे फव्वारों को शुरू किया। इससे पानी में लगी मोटर से करंट फैल गया। जिससे कुछ पक्षियों की मौत हो गई। मामले में बुधवार को नपा कर्मचारियों ने सफाई अभियान शुरू कर दिया। नपा कर्मचारियों ने मृत पक्षियों को निकाल कर शिवना की सफाई शुरू की। देर शाम तक नपा कर्मचारी इस कार्य में लगे रहे। नपा कर्मचारियों ने शाम तक करीब चार ट्रैक्टर ट्राली गंदगी को बाहर निकाला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Birds die due to current when they run fountains to clean water in Shivna


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/mandsaur/news/birds-die-due-to-current-when-they-run-fountains-to-clean-water-in-shivna-127926167.html

No comments:

Post a Comment