Wednesday, November 18, 2020

शहर के बीच से गुजर रहे हाइवे पर जिला जेल से बायपास तक उत्कृष्ट रोड की तरह बनेंगे डिवाइडर

नपा ने सुवासरा विस उपचुनाव की आचार संहिता खत्म होते ही विकास कार्यों को गति देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीएमओ व अध्यक्ष ने बैठक लेकर अधिकारियों को रुके हुए कार्यों को शुरू करने के निर्देश दिए। नवीन निर्माण कार्यों के टेंडर तेजी से किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नपा ने शहर के मध्य से गुजर रहे हाइवे के मध्य सुंदर व चौड़े डिवाइडर बनाने की तैयारी कर ली। नपा ने 3 करोड़ का टेंडर स्वीकृत किया है। दिसंबर के प्रथम सप्ताह में इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही पीआईसी बुलाकर नामांतरण के लंबित प्रकरणों को तेजी से निपटाया जाएगा।
नपा ने उपचुनाव की आचार संहिता खत्म होते ही निर्माण कार्य में तेजी लाने का प्रयास शुरू कर दिया है। सीएमओ पीके सुमन व नपाध्यक्ष कोटवानी ने दीपावली के पहले ही अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर जल्द से जल्द टेंडर लगाने व पेडिंग काम को शुरू करने के निर्देश दिए। नपा ने शहर के मध्य से गुजर रहे हाइवे पर 3 करोड़ की लागत से नवीन डिवाइडर निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके लिए नपा ने 3 करोड़ से नवीन डिवाइडर निर्माण के लिए टेंडर अशोक इंफ्रास्ट्रक्चर को दे दिया है।

नीमच बायपास तक 5 किमी मार्ग पर अलग-अलग तरह के डिवाइडर बने हैं

जिला जेल से लेकर नीमच की तरफ बायपास तक 5 किमी के मार्ग पर अलग-अलग तरह के डिवाइडर बने हैं। जिला जेल से नाहटा चौराहा तक तो डिवाइडर रोड के बराबर आ गए हैं। यहां नपा ने गतवर्ष ही बड़े-बड़े गमलों को रखवा कर डिवाइडर की उपयोगिता को बनाए रखने का प्रयास किया। जबकि बीपीएल चौराहा से महाराणा प्रताप बस स्टैंड तक कुछ साल पहले ही नवीन डिवाइडर बने जो रोड से करीब दो फीट हाइड पर है व पौधरोपण भी हो रहा है। रामटेकरी कॉर्नर से एसपी कार्यालय तक पुराने व जगह-जगह से डिवाइडर टूट रहे हैं। अब नपा जिला जेल से नीमच की तरफ बायपास तक उत्कृष्ट सड़क की तरह एक जैसे डिवाइडर बनाने जा रही है। इसका निर्माण दिसंबर के प्रथम सप्ताह से शुरू किया जाएगा।

नामांतरण में लाएंगे तेजी
निर्माण के साथ नपाध्यक्ष राम कोटवानी ने बताया कि निर्माण कार्य के साथ लंबित नामांतरण प्रकरण, किराया नामे जैसी फाइलों का तेजी से समाधान किया जाएगा। नवंबर के अंत में ही पीआईसी बुलाई जाएगी। लोगों की समस्या के लिए जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।
वर्क ऑर्डर जारी कर निर्माण शुरू कराएंगे
^शहर के मध्य से गुजर रहे हाइवे पर जगह-जगह डिवाइडर टूट रहे हैं। यह शहर से होकर जाता है। शहर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए नवीन डिवाइडर के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। जल्द ही वर्क आर्डर जारी कर निर्माण शुरू कराया जाएगा। इसी के साथ कई तरह के विकास कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे।
- राम कोटवानी, नपाध्यक्ष।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dividers will be made like excellent road from the district jail to the bypass on the highway passing through the city


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/mandsaur/news/dividers-will-be-made-like-excellent-road-from-the-district-jail-to-the-bypass-on-the-highway-passing-through-the-city-127926166.html

No comments:

Post a Comment