दक्षिणी हवाओं के चलते शुक्रवार सुबह मौसम में बदलाव के बाद शहर में आधा घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश से मंडी में खुले में रखा 2 हजार क्विंटल अनाज भीग गया। इस कारण किसानों की 150 से 200 क्विंटल उपज का व्यापारियों ने ताैल नहीं किया, इस कारण किसान परेशान हाेते रहे। अब उन्हें तीन-चार दिन का समय फसल सुखाने में लग जाएगा। उपज भीगने के कारण उन्हें कम दाम मिलेंगे।
किसानों के अनाज की व्यापारियों द्वारा बोली लगा ली थी, लेकिन तौल नहीं होने के कारण अनाज खुले में ढेर लगाकर रखा हुआ था। अचानक बारिश हाेने पर किसान अनाज ढांक नहीं पाए। हालांकि आधा घंटे बाद बारिश रुकने से किसानों ने राहत की सांस ली। यह बेमौसम बारिश दूसरे किसानों के लिए फायदेमंद रही क्योंकि जिन्हें पलेवा के लिए पानी की जरूरत थी उनके खेत में सिंचाई हाे गई, वहीं जिनकी पहले बाेवनी हाे चुकी थी उनकी फसल के लिए यह बारिश अमृत हो गई।
नांदकुड़ी बोरगांव निवासी किसान कुंजीलाल ने बताया तीन दिन पहले 25 क्विंटल मक्का लेकर मंडी आए थे। व्यापारी ने बोली लगा तो ली, लेकिन तौल नहीं किया। तौल नहीं होने के कारण मक्का खुले में रखी थी। सुबह बारिश में मक्का गीली हो गई। किसान गंगाधर लोखंडे ने बताया 17 नवंबर को 20 क्विंटल मक्का लेकर आया था। 19 नवंबर को व्यापारी ने मक्का की बोली लगाई, लेकिन तौल नहीं होने के कारण मक्का भीग गई। अब नुकसान हाेगा।
देर रात तक सूखे हुए अनाज का मंडी में तौल हुआ। भीगी उपज की व्यापारियों ने ताैल नहीं की। इससे किसान रात तक मंडी में परेशान हाेते रहे।
व्यापारियाें का अनाज तुलवा दिया है
^सुबह हुई बारिश से मंडी परिसर में खुले में रखा अनाज भीग गया। व्यापारियों को तौल करने के लिए कहा था। शाम तक किसानों के अनाज का तौल करवा दिया है। मंडी में आवक अधिक आने के कारण परेशानी हो रही है। शनिवार को फिर से खरीदी शुरू हो जाएगी।
- एसके भालेकर, सचिव, कृषि उपज मंडी
दाे दिन छाए रहेंगे बादल
^दक्षिणी हवाओं के चलते कहीं बादल छाए रहेंगे तो कहीं बारिश होगी। बादल छंटने के बाद ठंड बढ़ जाएगी। 22 नवंबर तक जिले में ऐसे ही मौसम रहेगा। मौसम में यह बदलाव आगे भी आ सकता है।
- विजय पराड़कर, मौसम वैज्ञानिक
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/betul/news/half-an-hour-of-rain-two-thousand-quintal-maize-kept-in-the-market-is-wet-127932785.html
No comments:
Post a Comment