धान की पैदावार करने वाले किसानों को उपज का बाजिव दाम देने के लिए धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। जिसके लिए कृषि उपज मंडी में शुक्रवार से खरीदी केंद्र प्रारंभ हुआ। हालांकि पहले दिन एक भी किसान धान लेकर नहीं पहुंचा। पहले दिन केेंद्र की व्यवस्थाएं बनती रहीं तथा केंद्र प्रभारी सहित अन्य कर्मचारी किसानों का इंतजार करते रहे।
धान खरीदी एफसीआई द्वारा सेवा सहकारी समिति छिरारी द्वारा मंडी प्रांगण में खरीदी की जा रही है। पिछले साल इसी केंद्र द्वारा मंडी प्रांगण में ही 28 हजार क्विंटल धान की खरीदी की गई थी।
इस वर्ष पंजीयन व्यवस्था अलग-अलग जगह से होने के कारण लक्ष्य तय नहीं हो सका लेकिन इस वर्ष पिछले वर्ष से अधिक धान पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। धान खरीदी के लिए दो हजार बोरी बारदाना पहुंच चुका है तो खरीदी केंद्र संचालक द्वारा थ्रेसर का इंतजाम भी किया गया है। समिति संचालक विजय जैन ने बताया कि केंद्र शुरू हो चुका है। जैसे ही किसान धान लेकर केंद्र पर पहुंचेंगे खरीदी की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/bina/news/paddy-procurement-center-started-arrangements-made-on-first-day-farmers-did-not-arrive-127932784.html
No comments:
Post a Comment