15 नवंबर से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सूर्यदेवता के दर्शन मुश्किल हो गए हैं। गुरुवार को न्यूनतम पारा 10 डिग्री तक पहुंच गया। रात तो छोड़िए दोपहर में भी कंपकपी महसूस हो रही थी। अधिकतम पारा भी 24 घंटे में 2 डिग्री की गिरावट के साथ 24 डिग्री पर आ गया।
इधर गुरुवार को सूरज न निकलने की वजह से शाम के वक्त हल्की धुंध छाई रही। आगरा-मुंबई हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को शाम 6 बजे के करीब हेडलाइट जलानी पड़ी। वहीं गुरुवार की सुबह खेत-खलिहानों व खुले मैदान में खड़ी झाड़ियों के पत्तों पर ओस की बूंदें मोतियों की तरह चमकती हुई नजर आई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/clouds-did-not-remain-for-five-days-mist-in-the-evening-vehicles-lit-by-headlight-127951884.html
No comments:
Post a Comment