Thursday, November 26, 2020

पिता से मिलने जा रहे किशोर को टैंकर ने कुचला, गुस्साए लाेगों ने हाईवे पर किया डेढ़ घंटे चक्काजाम

बानमोर कस्बा में गुरुवार की शाम दूध के टैंकर ने हाईवे पर जा रही बाइक को टक्कर मार दी जिससे रितिक खटीक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त बाइक 4 दिन पहले ही खरीदी गई थी। बेटे की मौत से गुस्साए परिजन, डेडबॉडी को पकड़कर हाईवे पर पसर गए और उन्होंने मुरैना से ग्वालियर जाने वाली सड़क को डेढ़ घंटे तक जमा रखा।

जानकारी के मुातबिक, फड़ का पुरा में रहने वाला रितिक खटीक 17 साल गुरुवार की शाम 7.30 बजे अपनी नई बाइक पर दो दोस्तों के साथ पिता करन सिंह खटीक से मिलने उनकी फल की दुकान पर जा रहा था ।रितिक की बाइक गंगाराम का पुरा पहुंची थी तभी मुरैना से ग्वालियर दिशा की ओर जा रहे दूध के टैंकर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी जिससे रितिक की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिवार के पुरुष व महिलाएं घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने प़ुलिस को डेडबॉडी नहीं उठाने दी। गुस्साए लोग हाईवे पर बैठ गए जिससे मुरैना से ग्वालियर साइड जाने वाली सड़क पर दो किमी पीछे तक वाहन फंस गए। रात 9 बजे तक जाम के कारण आवागमन प्रभावित हुआ। चक्का जाम कर रहे लोगों का कहना था कि 13 नवंबर को खटीक परिवार की बेटी को कोई आरोपी बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है लेकिन पुलिस उस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। इसलिए जब तक टीआई व दरोगा बानमोर थाने से हटाए नहीं जाएंगे तब तक जाम नहीं खोला जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बानमाेर में एक्सीडेंट के बाद हाईवे पर विलाप करते मृतक के परिजन।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/banmor/news/the-teenager-going-to-meet-his-father-was-crushed-by-the-tanker-angry-people-did-one-and-a-half-hours-on-the-highway-127951876.html

No comments:

Post a Comment