Tuesday, November 24, 2020

पति के संक्रमित होने के बाद आइसोलेट नहीं हुईं विधायक, उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई

नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके पति 21 नवंबर को संक्रमित हुए थे। लेकिन इसके बाद भी विधायक आइसोलेट नहीं हुईं। 20 नवंबर को वे भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मिलीं थीं।पति के संक्रमित होने के बाद भी वे भाजपा के तमाम बड़े नेताओं से मिलतीं रहीं। ऐसे में उनके भी संक्रमित होने का खतरा बढ़
गया है।
विधायक के पति पशु चिकित्सक डॉ. राजेश कास्डेकर की तबीयत दीपावली के पहले से खराब थी। इसके बावजूद वे विधायक के साथ भोपाल गए। 20 तारीख को मुख्यमंत्री से मिलने के दूसरे दिन 21 नवंबर को राजेश की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती किया गया। उनके साथ गए लोगों को कम से कम 10 दिन के लिए आइसोलेट होना था, लेकिन किसी ने नियम का पालन नहीं किया। विधायक कास्डेकर 21 नवंबर के बाद भी भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात करतीं रहीं। अब वे भी संक्रमित पाई गईं हैं। उन्हें सोमवार को सर्दी-खांसी हुई थी। इस पर उनका सैंपल जांच के लिए भोपाल के सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। मंगलवार शाम को आई रिपोर्ट में वे पॉजिटिव पाई गईं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/mla-did-not-isolate-after-her-husband-got-infected-her-report-also-came-positive-127946890.html

No comments:

Post a Comment