Thursday, November 5, 2020

अंडरब्रिज का मेंटेनेंस नहीं करा रहा नगर निगम, लोग परेशान

महादेव नाका स्थित अंडरब्रिज के अंदर घुप्प अंधेरा होने की वजह से पैदल राहगीर इसमें से निकलने से डरते हैं। दूसरा ब्रिज के दोनों गेट पर ई रिकशा चालक कब्जा करके खड़े रहते हैं, जिससे लोगों के लिए पैदल निकलने का रास्ता भी नहीं रहता। इसका असर यह हो रहा है कि फाटक बाहर से बाजार में खरीदारी करने के लिए आने वाले पांच हजार से अधिक लोग रोज जोखिम उठाकर रेल की पटरियां क्रॉस कर रहे हैं। यही वजह है कि पिछले 2 साल में दर्जनों लोग ट्रेन की चपेट में आकर अपनी जान गवां चुके हैं।

रामनगर, रुई की मंडी, स्टेशन रोड एवं बाजार क्षेत्र के पांच हजार से अधिक लोग रोजाना अंडर ब्रिज से आवागमन करते हैं। लेकिन पुल के अंदर लाइट नहीं होने के कारण वहां अंधेरा पसरा रहता है। पुलिस की अनदेखी के चलते युवा वर्ग के लोग बाइकों के हॉर्न बजाकर शोरगुल करके निकलते हैं। इसलिए फाटक बाहर क्षेत्र के अधिकांश लोग रेल पटरियों को पार करके ही आवागमन कर रहे हैं। सुबह व शाम के वक्त रेल पटरियों से होकर गुजरने वालों की संख्या अधिक रहती है। क्योंकि स्कूल कोचिंग का समय होने के कारण इस दौरान सबसे अधिक छात्र-छात्राएं आवागमन करते हैं।

अंडरब्रिज के मुहाने पर दोनों ओर सवारियां बैठाने के चक्कर में ई-रिक्शा चालक लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं। इससे लोगों को पुल के अंदर से निकलने में काफी होती है। शिकायत करने पर ई-रिक्शा चालक झगड़े पर आमदा हो जाते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महादेव नाका पर इस तरह पटरियां क्राॅस करते हैं फाटक बाहर क्षेत्र के लोग।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/municipal-corporation-is-not-maintaining-underbridge-people-are-upset-127886083.html

No comments:

Post a Comment