शनिश्चरा मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक गुरुवार को दो घंटे बंद रहा। इसके पीछे वजह यह रही कि फाटक में लगा पाइप सुबह 7 बजे टूट गया। मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाइप को ठीक किया। इसके बाद ही रेलवे फाटक खुल सका। लेकिन इस बीच बाइक सवार रेलवे नियमों का उल्लंघन करते हुए रेल पटरियां क्रॉस करते रहे। मालूम हो शनिश्चरा मार्ग स्थित रेलवे फाटक से ग्रामीण अंचल के सैकंडों लोग रोजाना बाइकों से आवागमन करते हैं, बावजूद इसके सुरक्षा की दृष्टि से यहां आरपीएफ के जवान तैनात नहीं रहते।
यहां बता दें कि बानमोर कस्बा से शनिश्चर मार्ग पर 200 मीटर की दूरी पर रेलवे फाटक स्थित है। सुबह के वक्त इस मार्ग से सैकंडों दूध विक्रेता बाइक से गुजरते हैं। यह दूध विक्रेता फाटक बंद के बाद भी रेल पटरियां क्रॉस करते हैं। जिससे यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्योंकि सुबह के समय माल गाड़ियों का जाना-आना अधिक रहता है। त्यौहार का समय होने के कारण इन दिनों इस मार्ग से ग्रामीण अंचल के लोग भी बानमोर व मुरैना आवागमन करते हैं। लेकिन फाटक बंद रहने के बाद भी यह लोग पाइप के नीचे से बाइक निकाल लते हैं। अगर इस बीच कोई ट्रेन आई तो इन्हें लोगों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
वहीं शनिश्चरा मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक आए दिन खराब हो जाता है। जिससे ट्रेन गुजरने के बाद भी यह फाटक बंद रहता है। ऐसे में लोग जान जोखिम में डालकर रेल पटरियां क्रॉस करते हैं। बार-बार रेलवे फाटक खराब होने का कारण मैंटेनेंस नहीं होना बताया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/railway-gate-crossing-at-risk-rpf-does-not-take-action-127886088.html
No comments:
Post a Comment