Sunday, November 29, 2020

बादल छाने व हवा की दिशा बदलने से दिन का दो डिग्री बढ़ गया तापमान

उत्तर पूर्वी हवा चलने व आसमान में बादल छाने के चलते दिन के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान दिन के समय बादल छाए रहे।
क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से उत्तरी हवा की रफ्तार बढ़ने से दिन व रात का तापमान गिर रहा था, लेकिन एक दिन पहले बादल छाए, वहीं रविवार को दिन में उत्तरी हवा की बजाय उत्तर पूर्वी हवा चलने के साथ ही बादल छाने से दिन का तापमान बढ़ गया। वहीं शाम के समय मौसम में धुंध भी छाई रही है। रविवार दिन में 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर पूर्वी हवा चलती रही। इसके चलते दिन का तापमान बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस था, जो रविवार को बढ़कर 28.3 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। इसी तरह शनिवार को रात का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस था जो रविवार को मामूली गिरावट के साथ 11.1 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Temperature of day increased by two degrees due to change in cloud cover and wind direction


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/rajgarh/news/temperature-of-day-increased-by-two-degrees-due-to-change-in-cloud-cover-and-wind-direction-127963805.html

No comments:

Post a Comment