Saturday, October 3, 2020

कर्मचारियों ने मॉडल एक्ट को लेकर की भूख हड़ताल

मॉडल एक्ट के विरोध में चल रही कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल की।
मप्र मंडी कर्मचारी महासंघ के मीडिया प्रभारी रुमान सिंह ने बताया कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती तब तक हम हड़ताल पर रहेंगे। संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर चल रही है। भूख हड़ताल पर दूसरे दिन राजेन्द्र व्यास सहायक उप निरीक्षक, मुकेश ग्रेवाल, योगेश कुशवाह , ईश्वर लाल पारगी , देवेन्द्र सिंह गेहलोत, गोपाल पारगी, दूल्हे सिंह खराड़ी भृत्य, टेकचंद लश्करी भूख हड़ताल पर बैठे।
मंडी से रिटायर्ड हुए कर्मचारियों ने भी किया हड़ताल का समर्थन
मंडी से रिटायर्ड हुए कर्मचारियों ने भी हड़ताल का समर्थन किया है। उन्होंने जब तक मांगें पूरी नहीं होती जब तक समर्थन देने की बात कही है। इस मौके पर जीवन लाल बोहरा, प्रभाकर भिंडे, अशोक कोठारी, महेश दवे, भेरुलाल फरकिया, प्रदीप ओझा, महेश दवे, गणपत लाल शर्मा, राजेंद्र लोढ़ा, हरि सिंह गहलोत, गिरीश पंडित, कन्यालाल सोनी मौजूद थे।

मंडी में हड़ताल, व्यापारी दुकानों पर कर रहे मनमानी खरीदी

नामली | टैक्स कम करने व दोहरी नीति के खिलाफ मंडी में 10 दिन से हड़ताल जारी है। व्यापारियों का कहना है कि शासन के मंडी टैक्स कम करने व नीलामी में बाहरी व मंडी में दोहरी नीति को समाप्त करने के बाद ही हड़ताल खत्म होगी। उधर, दूसरी और व्यापारी मंडी के बाहर अपनी दुकानों पर दिन-रात माल खरीद रहे हैं। किसान राधेश्याम तलोदिया ने कहा कि व्यापारी किसानों से अन्य प्रकार से भी नगद भुगतान पर प्रतिशत काट रहे हैं। मंडी टैक्स की भी शासन को हानि हो रही है। मंडियां बंद हैं तो व्यापारियों को माल पेड़ियों पर भी माल नहीं खरीदना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Employees go on hunger strike over model act


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/employees-go-on-hunger-strike-over-model-act-127778894.html

No comments:

Post a Comment