पिछले 10 दिन से चल रही मंडी व्यापारियों और कर्मचारियों की हड़ताल से किसान अपनी सोयाबीन नहीं बेच पा रहे हैं। नतीजतन किसानों में आक्रोश है और वे मंडी शुरू करने के लिए आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। सोमवार तक यदि कर्मचारी और व्यापारियों की हड़ताल खत्म नहीं हुई तो मंगलवार से किसान मंडी खोलने को लेकर अपना आंदोलन शुरू कर देंगे।
मंडी टैक्स कम करने को लेकर 24 सितंबर से व्यापारी हड़ताल पर हैं। इसके दूसरे दिन 25 सितंबर से कर्मचारी भी मॉडल एक्ट के विरोध में हड़ताल पर चले गए। इससे पिछले 10 दिन से अनाज मंडी, प्याज और लहसुन मंडी एवं नामली की उप मंडी बंद है। नतीजतन पीक सीजन होने के बावजूद किसान अपनी सोयाबीन मंडियों में नहीं बेच पा रहे हैं। हड़ताल लंबी खींचती देख अब किसानों ने मंडी खोलने को लेकर आंदोलन की तैयारी शुरू
कर दी है। मंगलवार से किसान मंडी खोलने को लेकर अपना आंदोलन शुरू करेंगे।
मंडी किसानों की है, उपच बेचने में आने लगी है दिक्कत, जल्द मंडी शुरू करे प्रदेश सरकार
भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष ललित पालीवाल ने बताया मंडी किसानों की है। बावजूद छोटी मोटी मांगों को लेकर भी कभी भी व्यापारी अपनी हड़ताल शुरू कर देते हैं तो कभी कर्मचारी, तो कभी हम्माल और तुलावटी अपनी मांगों को लेकर मंडी बंद कर देते हैं। इससे किसान अपना माल नहीं बेच पाते और उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। सोयाबीन का पीक सीजन है और भाव भी ज्यादा है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। सरकार ने जल्द से जल्द मंडिया शुरू नहीं करवाई तो मंगलवार से हमें भी मजबूरी में मंडी खोलने के लिए आंदोलन का कदम उठाना पड़ेगा।
इधर हम्माल और तुलावटी परेशानी में, कर्ज लेकर चलाना पड़ रहा है घर का खर्च
पिछले 10 दिन से जारी व्यापारियों और कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सबसे ज्यादा संकट में हम्माल और तुलावटी हैं। उनके पास रोजगार नहीं हैं और उन्हें उधार लेकर अपना घर का खर्च चलाना पड़ रहा है। हम्माल एवं तुलावटी के पूर्व प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि पिछले 10 दिन से मंडी नहीं खुल पाई है। इससे मंडी से जुड़े हम्माल, तुलावटी और अन्य मजदूर मिलाकर 1000 लोगों के पास रोजगार नहीं है। सरकार जल्द से जल्द फैसला ले ताकि परेशानी दूर हो सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/citizens-may-face-shortage-of-milk-and-vegetables-farmers-will-start-agitation-if-mandis-are-not-opened-till-tomorrow-127778893.html
No comments:
Post a Comment