खंडेलवाल समाज के दो दिनी ऑनलाइन युवक-युवती परिचय सम्मेलन की शुरुआत शनिवार को हुई। इसमें प्रत्याशियों ने घर बैठे ही परिचय दिया। देश-दुनिया में रह रहे समाजजनों के समक्ष परिचय देकर अपनी योग्यता व खूबियां बताई ताकि अच्छा जीवनसाथी मिल सके। करीब 90 युवक और 60 युवतियों ने परिचय दिया।
इसमें 150 प्रत्याशियों ने अपनी शिक्षा, नौकरी, व्यापार के साथ पारिवारिक स्थिति और पसंद-नापसंद समाजजनों के साथ साझा की। परिचय देते हुए युवक ने कहा उसकी जीवनसाथी ऐसी हो जो मददगार, मिलनसार और पारिवारिक हो। किसी ने माता-पिता का ख्याल रखने वाली गृहिणी के जीवनसाथी होने की चाह बताई तो कोई युवक उच्चशिक्षित और मेट्रो सिटी में रहने वाले को जीवनसाथी बनाना अपनी पसंद बता रहा।
कुछ युवतियों ने कहा जॉब करने वाला हो या बिजनेसमैन, इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। पर जीवनसाथी मददगार हो, पूरे परिवार को साथ लेकर चलने वाला हो। हर परिस्थिति में हमारा साथ दे। समाज के अशोक खंडेलवाल ने बताया परिचय का सिलसिला रविवार को भी जारी रहेगा।
देश के साथ विदेश में रहने वाले प्रत्याशियों ने भी भाग लिया। सम्मेलन में दिल्ली, मुंबई, पूना, भोपाल, जयपुर, उदयपुर, रायपुर, अहमदनगर आदि शहरों के प्रत्याशियों ने भाग लिया। इससे पूर्व आयोजन की शुरुआत संतोष धामानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। अखिलेश खंडेलवाल ने संबोधित किया।
माहेश्वरी समाज के परिचय सम्मेलन के लिए बायोडाटा 7 तक भेज सकेंगे
माहेश्वरी समाज का 32वां ऑनलाइन परिचय सम्मेलन 11 व 18 अक्टूबर को होगा। इसके लिए बायोडाटा भेजने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर है। आयोजन माहेश्वरी विवाह प्रकोष्ठ सेवा ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा। ट्रस्ट अध्यक्ष कमल भुराड़िया, सम्मेलन अध्यक्ष रामेश्वरलाल असावा ने बताया युवाओं की प्रविष्टियां आने लगी है। फॉर्म संस्था की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/my-life-partner-should-take-care-of-mother-and-father-127778907.html
No comments:
Post a Comment