Saturday, October 3, 2020

सरकार ने नवरात्र को लेकर 15 दिन में बदला फैसला 6 फीट से ऊंची प्रतिमाएं रख सकेंगे रामलीला और रावण दहन भी होगा

कोरोना काल में प्रदेश में 17 अक्टूबर से शुरू हो रहा नवरात्र उत्सव अब धूमधाम से मनाया जा सकेगा। राज्य सरकार ने शनिवार को 15 दिन पहले दिया अपना वह आदेश वापस ले लिया है, जिसके तहत 6 फीट से कम ऊंची दुर्गा प्रतिमाएं रखने और छोटे पंडाल लाने की अनुमति दी गई थी। नए आदेश में सरकार ने कहा है कि अब छह फीट से भी ऊंची प्रतिमाएं रख सकेंगे।

पंडाल भी 35 गुणा 45 फीट तक होंगे। पहले यह सिर्फ 10 गुणा 10 आकार में रखने के निर्देश थे। इसके अलावा, रामलीला और रावण दहन का आयोजन भी किया जा सकेगा। हालांकि गरबा आयोजन और चल समारोहों पर पूर्व में जारी रोक बरकरार रहेगी। सरकार ने यह फैसला तमाम हिंदू संगठनों और दुर्गा उत्सव समितियों की नाराजगी के चलते लिया है।

बड़ा सवाल... 14 दिन में बड़ी प्रतिमाएं बन पाएंगी? आयोजक बोले- रावण दहन की परंपरा पूरी करेंगे

नवरात्र 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। सरकार ने 14 दिन पहले 6 फीट से बड़ी दुर्गा प्रतिमाएं बनाने का ऑर्डर देकर असमंजस की स्थिति बना दी है। भोपाल में मूर्तिकारों के सबसे बड़े संगठन प्रजापति मूर्तिकार माटीकला कल्याण संघ के अध्यक्ष मोहनलाल प्रजापति बताते हैं कि 17 अक्टूबर के पहले प्रतिमाएं बनाने का काम पूरा करना ही चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि इस बार लॉकडाउन के चलते बंगाल से मूर्तिकार नहीं आ सके। इधर उज्जैन में दशहरा मैदान पर होने वाले पारंपरिक दशहरा उत्सव के आयोजक ओम अमरनाथ खत्री व मनीष शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के आदेश को लेकर प्रशासन से बातचीत करेंगे। इतने कम समय में किस तरह तैयारी हो सकती है, इस संबंध में समिति सदस्याें से भी चर्चा की जाएगी। जिस तरह भी संभव होगा इस परंपरा का निर्वाह करने का प्रयास करेंगे।

जहां सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था नहीं, वहां झांकियां भी नहीं : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रतिमा विसर्जन के लिए भी अधिकतम 10 लोग जा सकेंगे। रामलीला व रावण दहन आयोजनों में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग अनिवार्य होगा। जहां सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन की संभावना बनेगी, वहां झांकियां नहीं लगा सकेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि झांकियां खुली-खुली बनाएं। गुफा, सुरंग या पूरी तरह बंद झांकियां न बनाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Government changed the decision regarding Navratri in 15 days, Ramlila and Ravan Dahan will be able to keep statues above 6 feet


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/government-changed-the-decision-regarding-navratri-in-15-days-ramlila-and-ravan-dahan-will-be-able-to-keep-statues-above-6-feet-127778905.html

No comments:

Post a Comment