एक-एक वोट और एक-एक सीट का लोकतंत्र में महत्व है। इस प्रसंग को हम सदैव याद रखें व पार्टी जिताने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव कार्य में तन-मन-धन से जुट जाए। यह बात रविवार को चंद्रलीला पैलेस में भाजपा के मंडल अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों व सह प्रभारियों की बैठक में भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने कही।
चावड़ा ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने की बात कही। पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल, विधानसभा प्रभारी कृष्णमुरारी मोघे, जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने भी संबोधित कर मंडल अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों को बूथ पर जाकर कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर बूथ को मजबूत करने का आह्वान किया। पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रहलाद सिंह सोलंकी, जिला महामंत्री मनोज सोमानी, महेंद्रसिंह पिपलीपाड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप पटोंदिया, मोहनलाल भायल, दिनेश गिरवाल, देवेंद्र पटेल, महेंद्रसिंह सक्तावत आदि मंचासीन थे। विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों के साथ ही सेक्टर प्रभारी व सह प्रभारी आदि माैजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/badnawar/news/one-vote-and-one-seat-each-is-important-in-democracy-chavda-127781929.html
No comments:
Post a Comment