Sunday, October 4, 2020

मोहल्ले में निजी कंपनी के मोबाइल टॉवर लगाने का विरोध

मोहल्ले में एक प्राइवेट कंपनी का मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर महिलाओं ने ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपकर टावर नहीं लगाए जाने को कहा। मोहल्ले के एक मकान की छत पर टावर के विरोध में महिलाएं ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंची।

महिला गंगाबाई ने बताया कि टावर की किरणों से कई लोगों को बीमारियां हो रही हैं। इसलिए वह अपने मोहल्ले में टावर नहीं लगने देंगे। उन्होंने इस बात की शिकायत कलेक्टर से भी की है। अगर काम नहीं रुका तो वे न्यायालय की शरण में जाएंगी।

इस संबंध में ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक रमेश चौधरी एवं कंप्यूटर आपरेटर राहुल ठाकुर का कहना है कि मोहल्ले की बहुत सी महिलाएं ग्राम पंचायत में ज्ञापन देने आई थी कि उनके मोहल्ले में टावर लगाया जा रहा है। उसके काम को बंद किया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/mandi-bamora/news/opposition-of-private-company-to-install-mobile-tower-in-the-locality-127781925.html

No comments:

Post a Comment