एक ही प्लाॅट को दो बार बेच कर धोखाधड़ी करने के आरोप में आइए पुलिस ने आरोपी सखवाल नगर निवासी जगदीश पिता प्रहलाद त्रिपाठी को गिरफ्तार किया। प्रकरण में आरोपी जगदीश का भाई सोहनलाल अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेजने के आदेश हुए।
बड़नगर शिक्षक कॉलोनी निवासी श्यामा व्यास ने बताया विरियाखेड़ी स्थित सिद्धार्थनगर में एक हजार वर्ग फीट के प्लॉट की रजिस्ट्री जगदीश त्रिपाठी और उसके भाई सोहनलाल से 14 अक्टूबर काे करवाई थी। रजिस्ट्री के बाद प्लॉट की वायर फेंसिंग करवा दी थी और शादी होने के बाद बड़नगर चली गई। इस साल 28 जनवरी को पता चला कि प्लॉट पर किसी दूसरे के नाम का बोर्ड लगा है। रजिस्ट्रार ऑफिस से पता किया तो स्पष्ट हुआ इसी प्लाट की रजिस्ट्री हॉट रोड नयापुरा निवासी इस्लामुद्दीन के नाम 20 अगस्त 1992 में हो चुकी है। इस्लामुद्दीन ने वह प्लाट मंगला जायसवाल को और मंगला ने किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। धोखाधड़ी की जानकारी मिलने पर श्यामा ने आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ औद्योगिक क्षेत्र थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/one-plot-sold-twice-accused-arrested-127778890.html
No comments:
Post a Comment