कॉलेज में कार्यरत महिला सहायक प्राध्यापकों से अश्लीलता और अभद्रता करने के आरोप में निजी कॉलेज संचालक के खिलाफ औद्योगिक क्षेत्र थाने में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस और महिला आयोग द्वारा कारवाई नहीं करने पर महिलाओं ने वन स्टॉप सेंटर पर शिकायत की। जांच के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देश पर प्रशासक वन स्टॉप सेंटर की शकुंतला मिश्रा ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में एफआईआर दर्ज करवाई।
शिकायतकर्ता राखी पति राकेश कौशल निवासी डाट की पुल, तेजकुंवर पति प्रद्युम्नसिंह चौहान निवासी रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी एवं रीना पति अभय चोपड़ा निवासी त्रिवेणी रोड ने शिकायत में बताया ऑफिस में 10 कर्मचारी हैं। कॉलेज के बाथरूम में कंडोम मिलने पर कॉलेज संचालक संजय उपाध्याय से शिकायत की तो उन्होंने महिला कर्मचारियों को ही आरोपी बता अश्लीलता की। महिलाओं ने शिकायत में बताया इससे पहले 26 फरवरी 2019 को संजय उपाध्याय ने कॉलेज में जबरन ताला लगा दिया था। इसकी सूचना किसी महिला कर्मचारी को नहीं दी। इसके बाद संचालक ने धमकी दी कि रास्ते में कभी भी एक्सीडेंट होने पर जान जा सकती है। प्रताड़ना से तंग आकर महिला प्राध्यापकों ने वन स्टॉप सेंटर पर शिकायत की। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने विनिता लोढ़ा जांच के लिए समिति गठित की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/female-professors-accuse-college-operator-of-rude-behavior-127778889.html
No comments:
Post a Comment