जिला मुख्यालय स्थित ब्लड बैंक में टेक्नीशियन और प्रशिक्षित स्टाफ की कमी के कारण लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में एन वक्त पर लोगों को अपने परिजनों के लिए खून की व्यवस्था करने यहां-वहां भटकना पड़ता है। ब्लड बैंक में व्यवस्था और स्टाफ की पूर्ति के लिए समाजसेवी राजेंद्र माहेश्वरी ने मुख्यमंत्री के नाम गुरुवार को पत्र भेजा। इसमें उन्होंने लिखा कि ब्लड बैंक में टेक्नीशियन और स्टाफ की लंबे समय से कमी चल रही है। इससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को समय पर खून उपलब्ध नहीं हो पाता है।
इसके अलावा रक्तदान करने वालों को भी परेशानी होती है। माहेश्वरी ने बताया कि स्टाफ और अन्य सुविधाओं की कमी के कारण ब्लड बैंक में समय-समय पर रक्तदान शिविर भी नहीं लग पाते हैं। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले छह महीनों के दौरान रक्तदान शिविर नहीं लगे। जिससे ब्लड बैंक में खून भी उपलब्ध नहीं है। कई रक्त समूह के लोगों को जरूरत के समय परेशान होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जिले में रक्तदान करने वालों की कमी नहीं है। ऐसे में जिला अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक में स्टाफ की कमी दूर हो जाए तो सभी को समय पर जरूरत के अनुसार खून उपलब्ध हो सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/demand-to-remove-technician-and-staff-shortage-in-blood-bank-127729277.html
No comments:
Post a Comment