Thursday, September 17, 2020

मिलकर कुपाेषण के कलंक काे जिले से मिटाना है : मंत्री पटेल

कृषि मंडी में गुरुवार काे पोषण आहार अभियान शुरू किया। इसमें कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि कुपोषण एक कलंक के समान है। इससे बच्चा शारीरिक एवं मानसिक रूप से कमजोर होता है। उसका विकास रूक जाता है। हमें मिलकर कुपाेषण के कलंक काे जिले से मिटाना है। जिले में 805 कुपोषित बच्चे है।
इन्हें तीन माह में सामान्य ग्रेड में लाना है। इन बच्चाें की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाएगी। पीएम माेदी के जन्मदिन पर आयाेजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जिले में भिक्षावृति को रोकने के लिए लाेगाें काे जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सड़कों पर आवारा गायों को गोशाला एवं गोअभ्यारण के माध्यम से संरक्षित करने के निर्देश अधिकारियाें काे दिए। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि बीसवीं सदी अंग्रेजों की है, लेकिन 21वीं सदी भारत की होगी। उनकी इस बात काे सच हाेते हुए देख रहे हैं। भारत का पुनरुत्थान और पुनर्निर्माण दुनिया देख रही है।

कार्यक्रम में मंत्री पटेल ने लाड़ली लक्ष्मी योजना की कन्याओं, रेवा सखी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं काे पुरस्कृत किया। इस दाैरान मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया। उन्हाेंने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राही से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में कलेक्टर संजय गुप्ता, सीईओ दिलीप कुमार यादव, एसपी मनीष कुमार अग्रवाल सहित अन्य माैजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Together, remove the stigma of malpractices from the district: Minister Patel


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/together-remove-the-stigma-of-malpractices-from-the-district-minister-patel-127729280.html

No comments:

Post a Comment