शासकीय काॅलेज में सीसीटीवी कैमरे बंद है। फिजिक्स, कैमेस्ट्री और कंप्यूटर लैब में पर्याप्त सामग्री नहीं है। इससे विद्यार्थियों काे परेशानी हो रही है। साथ ही ड्रेस काेड नहीं हाेने से अन्य लाेग भी काॅलेज में आ जाते हैं। अभाविप ने बुधवार काे प्रभारी प्राचार्य डाॅ. प्रभा साेनी काे बंद सीसीटीवी कैमरे और लैब चालू करने सहित अन्य समस्याओं व मांगाें के निराकरण की मांग की।
कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट पर सैनिटाइजर मशीन लगाने, कंप्यूटर लैब, फिजिक्स-कैमेस्ट्री लैब सुव्यवस्थित करने, सीसीटीवी कैमरे व्यवस्थित करने, अनुशासन समिति को सक्रिय करने, एनसीसी, एनएसएस व खेल गतिविधियां शुरू कराने, पेयजल व्यवस्था दुरूस्त करने, ड्रेस काेड लागू करने, मास्क अनिवार्य करने सहित 12 सूत्रीय मांगें शामिल है। संगठन ने मांगाें का निराकरण नहीं हाेने पर आंदाेलन की चेतावनी दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/demand-to-turn-off-cameras-in-the-college-implement-dress-cards-and-organize-labs-127726611.html
No comments:
Post a Comment