Wednesday, September 16, 2020

टायर फटने से रेत के डंपर ने बाइक काे मारी टक्कर, माैत

होशंगाबाद-खंडवा स्टेट हाईवे पर बुधवार शाम करीब पांच बजे मसनगांव मिडिल स्कूल के पास रेत से भरे डंपर का टायर फट गया। इसी दाैरान सामने से आ रही बाइक काे बाजू से गुजरते समय डंपर की टक्कर लग गई। इसमें बाइक चालक दूर जमीन पर जा गिरा। इससे उसके सिर में गंभीर चाेटें आई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दाैरान उसकी माैत हाे गई।
दुर्घटना के बाद डंपर चालक माैके से फरार हाे गया। हेल्पर देवराम लाेगाें के हत्थे चढ़ गया। गुस्साए लाेगाें ने उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने हेल्पर काे बचाया। उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि सीहाेर जिले के नसरुल्लागंज के बाेरखेड़ा निवासी प्रमाेद पिता चंपालाल शर्मा (40) अपने रिश्तेदार की बाहरवीं के कार्यक्रम में छनेरा के डाेटखेड़ा गए थे। वापस लाैटते समय सामने से आ रहे रेत के डंपर के बाजू से गुजरते समय अचानक टायर फट गया। इसमें अनियंत्रित डंपर ने उनकी बाइक काे टक्कर मार दी। इसमें प्रमाेद दूर जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चाेटें आई। माैके पर पहुंचे डायल 100 के प्रधान आरक्षक मनीष ठाकुर व पायलट पीयूष विश्नोई ने गंभीर घायल काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दाैरान उसकी माैत हाे गई। इधर, दुघर्टना के बाद डंपर चालक फरार हाे गया। हेल्पर देवराम काे लाेगाें ने पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद पुलिस ने लोगों से देवराम काे बचाया। पुलिस ने अज्ञात डंपर पर केस दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/tire-burst-sand-dumper-hit-bike-beat-127726605.html

No comments:

Post a Comment