नगर परिषद छनेरा की बहुप्रतीक्षित जल प्रदाय योजना का काम कब तक शुरू हो पाएगा, इसे लेकर नप प्रशासन से संतोषप्रद जवाब नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में ग्रीष्मकाल के पहले योजना पूर्ण होने के आसार कम है। उम्मीद की जा रही थी कि एनएचडीसी से फिल्टर प्लांट व इंटेकवेल नप को हस्तांतरण होने के बाद जलप्रदाय योजना के कार्य में तेजी आएगी, लेकिन एेसा
नहीं हुअा।
नगर परिषद की नवीन जलप्रदाय योजना में वार्ड क्रमांक 7 से 14 तक प्रमुख, सहायक व वितरण पाइप लाइन नए सिरे से बिछाई जाएगी। गुजरात की ठेकेदार कंपनी द्वारा जुलाई के पहले सप्ताह में मटन मार्केट के पास खुले मैदान में बिछाए जाने वाले पाइप डंप कराए जा चुके हैं। उसके बाद गुरु पूर्णिमा, फिर मंत्री शाह के प्रथम आगमन पर योजना के भूमिपूजन की उम्मीद बनी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। यहां बता दे कि नप छनेरा की जलप्रदाय योजना 18 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगी। नगरीय प्रशासन व यूडीबी प्लान के तहत योजना 2018 के अंत में स्वीकृत हुई है। दो साल बाद भी जलप्रदाय योजना के निर्माण शुरू होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे।
अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में काम शुरू होगा
^जलप्रदाय योजना को लेकर सबसे बड़ी तकनीकी दिक्कत फिल्टर प्लांट व इंटेकवेल को लेकर थी। एनएचडीसी से निकाय को हस्तांतरण के पश्चात यह कार्रवाई पूरी हो चुकी है। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में कार्य शुरू हो जाएगा।
- आरएस मौर्य, उपयंत्री, नप छनेरा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/waiting-for-the-work-of-water-supply-scheme-to-begin-127754618.html
No comments:
Post a Comment