जिले के 14 पुलिस थाने, 8 पुलिस चौकियां व विशेष शाखा में पदस्थ पुलिसकर्मियों के तबादले जल्द होंगे। शुरूआत जावर थाना से हुई है। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह द्वारा जारी सूची के अनुसार जावर थाना टीआई हिना डावर को धनगांव थाना टीअाई बनाया है।
रामनगर पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक गणपत कनेल को छैगांवमाखन थाना प्रभारी, मोरटक्का चौकी प्रभारी सतेंद्र कुशवाह को मोरटक्का से छैगांवमाखन भेज दिया है। कोतवाली के उपनिरीक्षक रामप्रकाश यादव को पुलिस चौकी रामनगर का प्रभार दिया है। निरीक्षक मोहन सिंगोरे के लाइन अटैच होने के बाद छैगांव माखन थाना संभाल रहे भुवन वास्कले को कोतवाली भेजा है। इसके अलावा बीड़ पुलिस चौकी में युवक की पिटाई व अन्य शिकायतों के बाद लाइन अटैच की गई उपनिरीक्षक अंजू शर्मा को पुलिस लाइन से मोरटक्का चौकी प्रभारी बनाया गया है। एसपी विवेक सिंह ने बताया कि जिले के सभी थाने, पुलिस चौकियों में लंबे समय से पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक व आरक्षकों की भी सूची तैयारी की जा रही है, जिन्हें एक ही थाने में दो-तीन साल हो गए है। उनकी तबादला सूची भी जल्द जारी होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/police-station-of-one-inspector-and-5-sub-inspectors-changed-principal-constables-and-constables-also-move-from-here-127754622.html
No comments:
Post a Comment