Wednesday, September 2, 2020

फीस के लिए निजी स्कूल पर दबाव बनाने का आरोप, एनएसयूआई ने दी आंदाेलन की चेतावनी

काेराेना महामारी के चलते लाॅकडाउन में लाेग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। लाॅकडाउन में स्कूल बंद रहे। इसके बावजूद निजी स्कूल पालकाें पर फीस जमा कराने के लिए दबाव बना रहे हैं। एनएसयूआई ने बुधवार काे निजी स्कूल संचालकाें द्वारा फीस वसूलने का विराेध किया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर रीता डेहरिया काे साैंपा।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष याेगानंद राजपूत ने बताया कि निजी स्कूल संचालकाें द्वारा फीस जमा करने के लिए पालकाें काे नाेटिस दिए है। नियत तिथि तक फीस जमा नहीं कराने पर छात्र-छात्राओं काे ऑनलाइन शिक्षा सत्र से वंचित करने की चेतावनी दी जा रही है। इससे पालक परेशान है। उन्हाेंने पालकाें पर फीस वसूली पर राेक लगाने फीस के लिए अनुचित दबाव बनाने वाले निजी स्कूल संचालकाें पर कार्रवाई की मांग की है। उन्हाेंने कहा कि यदि शीघ्र ही इस दिशा में कार्रवाई नहीं की तो संगठन आंदाेलन करेगा। ज्ञापन में अनिल मेहरिया, शुभम सूरमा, हाजी मुजाहिद अली, अमन पवार माैजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Accused of pressurizing private school for fees, NSUI warns of estimates


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/accused-of-pressurizing-private-school-for-fees-nsui-warns-of-estimates-127680654.html

No comments:

Post a Comment