Saturday, September 26, 2020

माता मंदिर से शिफ्ट होगा निगम का मुख्यालय, आईएसबीटी-स्मार्ट सिटी कैंपस में बैठेंगे अफसर

नगर निगम का मुख्यालय माता मंदिर से शिफ्ट होगा। निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी अब आईएसबीटी और स्मार्ट सिटी कैम्पस में बैठेंगे। सदर मंजिल से शिफ्ट होने के बाद माता मंदिर, न्यू मार्केट, आईएसबीटी और स्मार्ट सिटी दफ्तर इन चार जगहों पर निगम के दफ्तर बंटे हुए हैं। निगम के जलकार्य विभाग का ऑफिस माता मंदिर पर ही दो भागों में बंटा हुआ है।

कमिश्नर नगर निगम सहित सभी अपर आयुक्तों के कार्यालय माता मंदिर पर ही हैं। महापौर, परिषद अध्यक्ष और कमिश्नर के लिए माता मंदिर के साथ आईएसबीटी में भी चैंबर हैं। निगम परिषद की बैठक आईएसबीटी में होती है। इंजीनियरिंग दफ्तर अभी स्मार्ट सिटी कैम्पस में है और एचएफए का ऑफिस आईएसबीटी है। जनसंपर्क शाखा इन सबसे अलग न्यू मार्केट पर है।

निगम को बीडीए से लेनी थी दो करोड़ की राशि
आईएसबीटी में नगर निगम को बीडीए को दो हॉल और मिल गए हैं। निगम को बीडीए से लगभग दो करोड़ रुपए राशि लेना थी, लेकिन बीडीए यह राशि नहीं दे पा रहा था। इसके बदले में बीडीए ने दो हॉल निगम को अलॉट कर दिए हैं।

स्मार्ट सिटी कैंपस में लगेगा स्वास्थ्य विभाग-निगम के स्वास्थ्य विभाग का दफ्तर स्मार्ट सिटी कैम्पस में लगेगा। फायदा यह होगा कि आईसीसीसी से होने वाली मॉनिटरिंग में आसानी होगी। स्मार्ट सिटी कैम्पस में निगम के जोनल कार्यालय के ऊपर दो मंजिल और बनाई जा रहीं हैं। इस पर 3 करोड़ खर्च हो रहे हैं।

ठंडे बस्ते में प्रोजेक्ट

माता मंदिर पर पीएचई विभाग से मिली जमीन पर निगम मुख्यालय भवन निर्माण का प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया है। बदली हुई परिस्थितियों में अब यह जमीन स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में भी चली गई है। स्मार्ट सिटी कंपनी ने भी यहां ऑफिस टॉवर बनाने का ही प्रस्ताव दिया था। लेकिन अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

नई बिल्डिंग बनाना फिलहाल संभव नहीं

अभी माता मंदिर और अन्य जगहों पर दफ्तर होने से कामकाज में परेशानी होती है। नई बिल्डिंग बनाना फिलहाल संभव नहीं है। हम स्मार्ट सिटी कैम्पस और आईएसबीटी में पूरा दफ्तर शिफ्ट करेंगे। दोनों में दूरी अधिक नहीं है। इससे कामकाज में आसानी होगी। - वीएस चौधरी कोलसानी, कमिश्नर, नगर निगम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corporation's headquarters will shift from Mata Mandir, officers will sit in ISBT-Smart City Campus


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/corporations-headquarters-will-shift-from-mata-mandir-officers-will-sit-in-isbt-smart-city-campus-127757422.html

No comments:

Post a Comment