Saturday, September 26, 2020

छूटी हुईं माैतों के आंकड़े बुलेटिन में जुड़ना शुरू, इटारसी में 1 और माैत, जिले में काेराेना से अब तक 47 मौत हो चुकी है

इटारसी के टायर व्यवसायी की माैत भाेपाल में हाे गई। रंधावा गली निवासी टायर व्यवसायी चरणजीत सिंह बिंद्रा (76) की शनिवार काे इलाज चिरायु अस्पताल में माैत हाे गई। उन्हाेंने 17 सितंबर काे काेराेना जांच करवाई थी। 20 सितंबर काे पाॅजिटिव रिपाेर्ट आई थी।

उन्हें डब्ल्यूबीसी बढ़ने की समस्या थी। वाे शनिवार सुबह बाथरूम में गिर गए थे। उन्हें जब डाॅक्टराें ने चेक करने के बाद मृत घाेषित कर दिया। चरणजीत सिंह बिंद्रा गुरुद्वारे में सेवा कार्य करते थे। जिले में अब काेराेना से 47 माैत हाे चुकी हैं। एक दिन में काेराेना के 53 पाॅजिटिव केस मिले हैं। जबकि 78 लाेगाें काे शनिवार काे स्वस्थ्य हाेने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिले में 2 बाबई, 9 हाेशंगाबाद, 21 इटारसी, 20 पिपरिया, 1 सिवनी मालवा में पाॅजिटिव केस मिले हैं।
वहीं विभाग ने काेराेना मरीजाें की माैत के आंकड़ाें काे बुलेटिन में जाेड़ने का काम शुरू कर दिया है। अब बुलेटिन में माैत की संख्या जुड़कर 30 पर पहुंच गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Statistics of missing Maites begin to be added to the bulletin, 1 in Itarsi and 47 have died since Mayra, Kareena in the district.


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/statistics-of-missing-maites-begin-to-be-added-to-the-bulletin-1-in-itarsi-and-47-have-died-since-mayra-kareena-in-the-district-127757561.html

No comments:

Post a Comment