कलेक्टर संजय गुप्ता ने मंगलवार काे जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने काेराेना मरीजों के लिए बन रहे आईसीयू का जायजा लिया। उन्होंने कहा 7 दिन में हर हाल में आईसीयू चालू करने के निर्देश दिए। काेविड कमांड सेंटर में 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहें, हर काॅल अटेंड हाेना चाहिए। काॅलर की पूरी एंट्री हाेनी चाहिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने फीवर क्लीनिक की व्यवस्था भी देखी। इस दाैरान अस्पताल अाने वाले मरीजों के सैंपल लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल के गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य की जाए।
कलेक्टर गुप्ता व जिला पंचायत सीईओ दिलीप कुमार यादव ने फीवर क्लीनिक का निरीक्षण किया। उन्होंने काेराेना संदिग्धों के सैंपल लेने की व्यवस्था देखी। उन्होंने कहा कि काेराेना महामारी के राेजाना मरीज बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए हर स्तर पर सावधानी बरती जाए। मरीजों के सैंपल लेने, काॅल सेंटर पर काॅल अटेंड करने सहित अन्य व्यवस्था की जाए।
हाेम आइसोलेट मरीजों काे राेजाना सुबह हाेगा काॅल, 24 घंटे कर्मचारी रहेंगे तैनात
काेविड कमांड सेंटर पर 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे। इस दाैरान हर काॅल अटेंड हाेगा। काेराेना काे लेकर लाेगाें की समस्याओंं का समाधान किया जाएगा। सिविल सर्जन डाॅ. शिरीष रघुवंशी ने बताया कि हाेम आइसोलेट काेराेना मरीजों काे राेजाना सुबह कर्मचारी काॅल सेंटर से काॅल कर तबीयत की जानकारी लेंगे। इसके लिए 8.30 बजे से 10.30 बजे तक दाे घंटे कर्मचारी हाेम आइसोलेट मरीजों काे काॅल करेंगे। इसकी निगरानी भी की जाएगी।
ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था करें
कलेक्टर गुप्ता व जिला पंचायत सीईओ सीईओ ने आईसीयू काे 7 दिन में चालू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईसीयू शुरू हाेने से रैफर हाे रहे गंभीर मरीजों काे जिले में ही इलाज मिल सकेगा। रैफर हाेने वाले मरीजों की संख्या कम हाे जाएगी। इस दाैरान कलेक्टर गुप्ता ने पर्याप्त ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करने काे कहा। उन्होंने कहा कि काेराेना मरीजों के इलाज में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/start-icu-in-seven-days-attend-every-call-at-cavid-center-127745606.html
No comments:
Post a Comment