Tuesday, September 22, 2020

बिजली कंपनी के ऑपरेटर सहित 9 नए पाॅजिटिव, रिकवरी रेट 77.7% पहुंचा

जिले में काेराेना तेजी से पैर पसार रहा है। मंगलवार काे 9 नए मरीज मिले। इसमें बिजली कंपनी शहर कार्यालय का ऑपरेटर व 12 साल का बालक शामिल है। इसके चलते कंपनी का शहर कार्यालय 2 दिन के लिए सील कर दिया गया है। जिले में अब तक काेराेना के 751 मरीज मिल चुके हैं। 16 लाेगाें की माैत हाे चुकी है। 584 मरीज ठीक हाे चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 77.76 प्रतिशत है।
सीएमएचओ डाॅ. केके नागवंशी ने बताया कि 261 सैंपल की आई। इसमें 9 नए काेराेना मरीज मिले। इसमें सोडलपुर की 45 वर्षीय महिला, टिमरनी वार्ड 6 का 53 वर्षीय पुरुष, भायली की 45 वर्षीय महिला, हरदा के चौबे काॅलोनी की 35 वर्षीय महिला, कुकरावत का 26 वर्षीय पुरुष, छीपाबड़ की 35 वर्षीय महिला, रोलगांव की 50 वर्षीय महिला, बारंगा का 12 साल का बालक एवं पानतलाई की 50 वर्षीय महिला शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 13407 में से 12990 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी हैं। 417 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष हैं।


दाे दिन के लिए दफ्तर बंद, एटीपी मशीन से हाेगा बिल भुगतान : बिजली कंपनी के डीजीएम आरके अग्रवाल ने बताया कि कर्मचारी के पॉजिटिव आने के बाद सुरक्षा के लिए दाे दिन के लिए शहर कार्यालय बंद कर दिया है। 22 व 23 सितंबर काे हरदा शहर कार्यालय का कामकाज बंद रहेगा। इस दाैरान बिजली बिल के भुगतान की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। उपभाेक्ता एटीपी मशीन की मदद से बिजली बिल का भुगतान
कर सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/9-new-positives-including-power-company-operator-recovery-rate-reached-777-127745612.html

No comments:

Post a Comment