Saturday, September 5, 2020

इंदौर-हावड़ा सहित 12 सितं. से चलेंगी 40 जोड़ी ट्रेनें

रेलवे देशभर में 40 जोड़ी (अप-डाउन मिलाकर 80) स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ये ट्रेन 12 सितंबर से चलेगी। इनमें रतलाम मंडल की दो ट्रेन इंदौर-हावड़ा और इंदौर-दिल्ली भी शामिल हैं। एक अन्य ट्रेन जयपुर-मैसूर मंडल के नागदा से गुजरेगी। रेलवे ने 51 जोड़ी ट्रेनों की सूची भेजी थी। इसमें से 41 को मंजूरी मिलने के बाद शनिवार को रेलवे ने चलाने की घोषणा कर दी है। इनके लिए 10 सितंबर से रिजर्वेशन प्रारंभ हो जाएंगे। वहीं अधिक वेटिंग वाली ट्रेनों के लिए रेलवे अब क्लोन ट्रेन चलाएगा।
रेलवे फिलहाल 230 स्पेशल ट्रेन चला रहा है। इनमें से 28 रतलाम मंडल से होकर गुजर रही है। बाकी अन्य नियमित गाड़ियां फिलहाल 30 सितंबर तक निरस्त ही रहेंगी। लॉकडाउन के चलते रेलवे ने 25 मार्च से सभी पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त कर दिया था।

नागदा होकर चलेगी
रेलवे देश में 80 ट्रेन चलाएगा। इसमें हमारे मंडल की इंदौर से चलने वाली इंदौर-हावड़ा और इंदौर-दिल्ली भी शामिल हैं। एक अन्य ट्रेन नागदा होकर चलेगी। शेड्यूल जल्द जारी हो जाएगा। यात्रियों के लिए कोविड-19 के प्रोटोकॉल के सारे इंतजाम रहेंगे।
विनीत गुप्ता,
मंडल रेल प्रबंधक, रतलाम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
12 Sep including Indore-Howrah 40 pairs of trains will run from


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/12-sep-including-indore-howrah-40-pairs-of-trains-will-run-from-127690659.html

No comments:

Post a Comment