शासन के आदेशानुसार चलाए जा रहे जांच अभियान के तहत गुरुवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने डेली डोज मिनी मार्केट पर छापा मारा। जहां कई अनियमितताएं मिली। बिना अनुमति के रहवासी क्षेत्र में सॉफ्ट ड्रिंक निर्माण का प्लांट संचालित किया जा रहा था। इतना ही नहीं यहां से बोतलें पैक करके मंदसौर भेजने की तैयारी थी। विभाग के अधिकारी ने यहां से सैंपल लिए।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव मिश्रा ने बताया कि नगरपालिका के पीछे स्थित दुकानों में डेली डोज मिनी मार्केट का निरीक्षण किया। जहां रहवासी क्षेत्र में बिना अनुमति के सॉफ्ट ड्रिंक तैयार करने का प्लांट संचालित किया जा रहा था। जहां अलग-अलग फ्लेवर में जीरा मसाला, लेमन सिप, ऑरेंज सीप के नाम से कोल्डड्रिंक तैयार किया जा रहा था। मौके से 460 मसाला सिप, जीरा सॉफ्ट ड्रिंक सवा लीटर की बोतलें मिली। जो मंदसौर की दुकानों पर सप्लाई के लिए भेजी जा रही थी। इनके सैंपल लिए गए। इन पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत पूरा पता नहीं लिखते हुए सिर्फ नीमच लिखा मिला। फर्म संचालक अली अब्बास बोहरा के पास निर्माता का लाइसेंस भी नहीं मिला। बोतल पर जीरे का फोटो दिया गया, उसमें केवल फ्लेवर का उपयोग किया जा रहा था। मौके से सभी तरह की बोतलें जब्त की गई।
जैनी फूड्स संस्थान पर भी कार्रवाई : खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिश्रा ने एलआईसी रोड स्थित आईडीबीआई बैंक के सामने संचालित जैनी फूड्स रेस्टोरेंट पर जांच की गई। जहां 10 पैकेट गोवर्धन चीज, लिम्का की तीन बोतल, मेयोनेज साॅस के एक किलो के 12 पैकेट एक्सपायरी डेट के मिले। जिन्हें मौके पर नष्ट कराया तथा फर्म संचालक के विरूद्ध नियम उल्लंघन का प्रकरण दर्ज कर जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/neemuch/news/soft-drink-plant-operating-in-the-resident-area-without-permission-administration-raided-127660710.html
No comments:
Post a Comment