Wednesday, August 26, 2020

कालाबाजारी करने वालों के वाहन राजसात करें; सीएम ने मंत्रालय में उच्चस्तरीय बैठक में ये निर्देश दिए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यूरिया और खाद्य सामग्री की कालाबाजारी और मिलावट को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों पर मुकदमे दर्ज हों और उनके वाहन राजसात किए जाएं। सीएम ने मंत्रालय में उच्चस्तरीय बैठक में ये निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसानों और राशन उपभोक्ताओं के लिए संचालित योजनाओं में अवैध गतिविधियों को रोकने में आधुनिक तकनीक का उपयोग करें। उन्होंने ईओडब्ल्यू के अधिकारियों को दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने और कालाबाजारी के मामलों और उन पर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी पेश करने के निर्देश भी दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/carry-out-the-vehicles-of-black-marketers-cm-gave-these-instructions-in-a-high-level-meeting-in-the-ministry-127656744.html

No comments:

Post a Comment