Wednesday, August 26, 2020

श्री कांकरवा बालाजी मंदिर में लूट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

श्री कांकरवा बालाजी मंदिर में 17 अगस्त की रात हुई लूट के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। तीन दिन पहले ढोढर के श्रीमहावीर देराश्री जैन मंदिर व दो अन्य घरों में हुई चोरी में भी इन्हीं बदमाशों का हाथ होने की आशंका जताते हुए पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। बदमाशों से वारदात में उपयोग की गई एक बाइक व कुछ नकदी जब्त हुई है। एक और बाइक व ढोढर में हुई चोरियों का खुलासा बाकी है।
एएसपी सुनील पाटीदार ने बुधवार दोपहर 3 बजे सीएसपी ऑफिस में लूटकांड के आरोपियांे की गिरफ्तारी का खुलासा किया। उन्होंने कहा 17 अगस्त को कांकरवा बालाजी मंदिर पुजारी रामदास बैरागी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि मंदिर परिसर में सोए चरवाहे मोहनलाल मालवीय के साथ मारपीट करके नकाबपोश बदमाश दानपेटी से करीब 8 हजार रुपए लूटकर ले गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई लेकिन धार्मिक स्थल पर जानलेवा हमला करके लूट करना गंभीर अपराधी की श्रेणी में है। एसपी गौरव तिवारी ने दूसरे ही दिन घटनास्थल देखकर गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया और चार टीमें बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। हुलिया के अनुसार पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी कि बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सीसीटीवी फुटेज वाले हुलिये जैसे चार संदिग्ध रोला मगरे पर देखे गए हैं। पुलिस ने दबिश देकर इन्हें पकड़ा और पूछताछ की तो इन्होंने लूट की वारदात कबूली।
पकड़े गए बदमाशों के नाम मनोज उर्फ मिट्‌ठू पिता नागूलाल बांछड़ा (22), पप्पू उर्फ अजय पिता नाहरसिंह (25), मंगलेश उर्फ मंगल पिता नियाराम (25) एवं निकेश उर्फ मुकेश पिता नागूलाल (24) चारों निवासी रूंडी डेरा ढोढर हैं। इस गैंग में मास्टर माइंड मनोज उर्फ मिट्‌ठू है। इस पर पहले से चोरी व ट्रक कटिंग समेत 6 केस दर्ज हैं और मुकेश पर भी आर्म्स एक्ट एवं शराब के दो केस दर्ज हैं।

रिमांड लेकर ढोढर की चोरियों के बारे में शुरू की पूछताछ
ढोढर में दो दिन पहले महावीर देराश्री जैन मंदिर समेत दो अन्य घरों में चोरियां हुई थीं। इसमें भी इन्हीं चार बदमाशों का हाथ होने का दावा पुलिस कर रही है इसलिए इनसे पूछताछ शुरू कर दी है। बल्कि पुलिस का कहना है कि मंदसौर के सीतामऊ में भी एक मंदिर में ऐसी ही वारदात हुई, वहां भी इनका हाथ हो सकता है। पूछताछ में खुलासा होगा। एसडीओपी रवींद्र बिलवाल एवं िरंगनोद थाना प्रभारी दर्शना मुजाल्दे ने बताया चारों आरोपियों को जावरा कोर्ट में पेश करके दो दिन का रिमांड लिया है। जल्द अाैर खुलासे होंगे। आरोपियांे की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीमों में टीआई मुजाल्दे, ढोढर चौकी प्रभारी राजेश मालवीय, असावती चौकी प्रभारी श्रवणसिंह भाटी, माननखेड़ा चौकी प्रभारी एलएन गिरी समेत 27 पुलिसकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही है। इस टीम को एसपी द्वारा घोषित इनाम दिया जाएगा। सीएसपी प्रदीपसिंह राणावत मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
4 accused robbed at Sri Kankarwa Balaji temple arrested


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/jaora/news/4-accused-robbed-at-sri-kankarwa-balaji-temple-arrested-127656747.html

No comments:

Post a Comment