कोरोना संकट के कारण कॉलेज छात्रों को जनरल प्रमोशन का फायदा किसी एक सेमेस्टर या ईयर में ही मिल पाएगा। बाकी के सेमेस्टर या ईयर की परीक्षा देना होगी। शासन ने बीकॉम, बीए, बीएससी प्रथम-द्वितीय वर्ष में जनरल प्रमोशन दिया है। वहीं सेमेस्टर सिस्टम वाले छात्रों को एक ही सेमेस्टर में फायदा मिलेगा। बीबीए व बीसीए में द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों को फायदा मिलेगा, जबकि बीए-एलएलबी में दूसरे, चौथे के साथ प्रथम सेमेस्टर को जनरल प्रमोशन मिलेगा।
यूटीडी में सबसे पहले स्कूल ऑफ कॉमर्स में ऑनलाइन परीक्षाएं शुरू
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के टीचिंग विभाग स्कूल ऑफ कॉमर्स में ऑनलाइन परीक्षा शुरू हो गई है। यह पहला टीचिंग विभाग जिसने सबसे पहले ऑनलाइन फाइनल परीक्षा शुरू कर दी है।
आईआईएम... आईपीएम की प्रवेश प्रक्रिया बदली, छात्रों को अपने जवाब वाला वीडियो समय पर करना होगा अपलोड
इंदौर | आईआईएम इंदौर ने पांच वर्षीय कोर्स आईपीएम की प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव किया है। एप्टिट्यूड टेस्ट और वीडियो बेस्ड असेसमेंट के आधार पर कंपोजिट स्कोर निकाला जाएगा। इन अंकों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। आईआईएम ने पर्सनल इंटरव्यू और रिटन एबिलिटी टेस्ट हटा दिया है। एप्टिट्यूट टेस्ट के पैटर्न में भी बदलाव किया है। सवालों की संख्या और परीक्षा का समय कम किया है।
जानकारों के मुताबिक ये बदलाव संभवत: इसलिए किए हैं ताकि छात्रों को कम समय परीक्षा हाॅल में रुकना पड़े। वहीं छात्रों को तय समय में वीडियो अपलोड करना होगा। एक्सपर्ट शैलेष जैन के अनुसार अब छात्रों को 90 मिनट में 60 सवालों के जवाब देना होंगे। इनमें क्वांटिटेटिव एबिलिटी के 30 सवाल होंगे। 10 सवाल शाॅर्ट आंसर और 20 सवाल मल्टीपल चाॅइस वाले होंगे। शाॅर्ट आंसर वाले सवालों के लिए माइनस मार्किंग नहीं होगी।
तीसरा वर्बल एबिलिटी के 30 सवाल होंगे। प्रश्नपत्र कुल 240 अंकों का होगा। वीडियो असेसमेंट के लिए छात्रों को खुद का वीडियो बनाकर अपलोड करना होगा। निश्चित समय में छात्रों को सवालों के जवाब इस वीडियो में देना होंगे। तय समय में वीडियो अपलोड न करने वाले छात्र चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।
एनटीए से तीन बीएड कॉलेजों को और मान्यता
एनटीए (नेशनल काउंसलिंग फाॅर टीचर्स एजुकेशन) ने यूनिवर्सिटी के दायरे में आने वाले 3 बीएड काॅलेजों को अलग से मान्यता जारी की है। इसमें वह टैगोर कॉलेज भी शामिल है जिसके छात्र यूनिवर्सिटी ने अन्य कॉलेजों में शिफ्ट किए हैं। मातुश्री अहिल्या और धार के नित्यानंद कॉलेज को भी मान्यता दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/initiation-of-online-examination-from-a-department-of-davv-students-will-get-general-promotion-only-in-a-semester-or-year-127660066.html
No comments:
Post a Comment