हाट बाजार से सब्जी बेचकर घर लौट रही महिला से गुरुवार शाम को मंगलसूत्र झपटकर भागे बदमाश को नीलगंगा पुलिस इंदौर से पकड़कर ले आई। वह महिला को पहले से पहचानता था और सब्जी खरीदने के बहाने ठेले पर गया था। यहां रैकी कर महिला को अपना मोबाइल नंबर यह कहते हुए दिया था कि ढाबा शुरू किया है, रोज सब्जी लगेगी। इसके बाद महिला के घर जाने का इंतजार कर वारदात को अंजाम दिया।
जयसिंहपुरा निवासी प्रेमलता बाई गुरुवार शाम को हाट बाजार से घर जा रही थी। इसी दौरान यंत्र महल मार्ग पर स्कूटर से आया खत्रीवाड़ा निवासी आनंद सोनी मंगलसूत्र खींचकर फरार हो गया था। नीलगंगा पुलिस घटना के बाद से ही उसे खोजने में जुटी थी। महिला ने जब यह बताया कि एक युवक शाम को सब्जी खरीदने के बहाने आया था और मोबाइल नंबर देकर गया था। ऐसा लग रहा है कि उसी ने मंगलसूत्र झपटा है। यह पता चलते ही पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो वह बंद था। इसी के बाद बदमाश का सुराग मिला। वह वारदात के बाद इंदौर ससुराल भाग गया था। सीएसपी रजनीश कश्यप ने बताया कि चेन स्नैचर पकड़ा गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/mangalasutra-escaped-by-crook-in-laws-caught-by-mobile-127643201.html
No comments:
Post a Comment