कोरोना की रोकथाम के चलते गणेश प्रतिमाओं आदि का सार्वजनिक स्थलों पर विसर्जन प्रतिबंधित रहेगा। विसर्जन के लिए हर वार्ड, क्षेत्र में ‘कलेक्शन पॉइंट’ बनाए जाएंगे, जहां पूरे सम्मान एवं पवित्रता के साथ गणेश प्रतिमाओं को एकत्रित किया जाएगा। इसके बाद स्थानीय निकाय उन्हें विसर्जन स्थलों पर ले जाकर विसर्जित करेंगे। यह निर्देश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीसी के जरिए दिए।
उज्जैन में 74 लोगों का घर पर हो रहा इलाज
वीसी में बताया गया कि बिना लक्षण वाले कोरोना पॉजिटिव रोगियों को लेकर होम आइसोलेशन बढ़ रहा है। प्रदेश में 1617 व्यक्ति (15 प्रतिशत) होम आइसोलेशन में हैं। इनमें इंदौर में 692, जबलपुर में 297, भोपाल में 141, ग्वालियर में 124, शिवपुरी में 96, उज्जैन में 74, खरगौन में 44, सतना में 24 तथा शेष अन्य जिलों में होम आइसोलेशन में हैं।
सीएम बोले- निजी अस्पताल इलाज के लिए अधिक पैसा न ले पाएं: इंदौर जिले की समीक्षा में बताया गया वहां कई निजी अस्पतालों में भी कोरोना के इलाज के लिए लोग जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि निजी अस्पताल मरीजों से इलाज के लिए अधिक पैसे वसूल न कर पाएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/will-not-be-able-to-immerse-the-statue-in-public-places-127643203.html
No comments:
Post a Comment