वर्तमान समय की एक ज्वलंत समस्या बालकों के दुर्व्यापार कारण एवं निवारण के विषय पर एक राष्ट्र स्तरीय वर्चुअल कार्यशाला हुई। आयोजन मध्य प्रदेश लोक अभियोजन एवं केंद्रीय पुलिस अकादमी भोपाल
के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। जिसमें देशभर के पुलिस अधिकारियों, अभियोजन अधिकारी, जेल अधिकारियों सहित संपूर्ण मध्यप्रदेश के अभियोजन अधिकारियों ने सहभागिता की।
कार्यशाला संचालक लोक अभियोजन मध्य प्रदेश पुरुषोत्तम शर्मा के सक्षम मार्गदर्शन में हुई। अभियोजन मीडिया प्रभारी वर्षा जैन ने बताया मध्यप्रदेश के अभियोजन अधिकारी वेबिनार के माध्यम से प्रशिक्षण में शामिल हुए।
कार्यशाला में डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (उत्तराखंड) अशोक कुमार ने समस्या की भयावहता एवं इस बिंदु पर उपलब्ध कानूनों की समुचित विवेचना की। उन्होंने कहा आज के दौर में चाइल्ड ट्रैफिकिंग एक गंभीर समस्या है। जिसको रोकने के लिए शासन की समस्त एजेंसियों को समावेशी दृष्टिकोण अपनाना होगा। डायरेक्टर केंद्रीय पुलिस अकादमी भोपाल पवन श्रीवास्तव, एडी सरदार बल्लभ भाई पटेल नेशनल पुलिस अकादमी मनप्रीत कौर, मॉडरेटर पीसी बरौलिया, असिस्टेंट प्रोफेसर नेहा मिश्रा, सोतापा सोनियाल पूर्व डीजीपी द्वारा व्याख्यान दिया गया। कार्यशाला में उपसंचालक अभियोजन केएस मुवेल, जिला लोक अभियोजक सौभाग्य सिंह खिंची, विशेष लोक अभियोजक रवि प्रकाश राय सहित समस्त लोक अभियोजन अधिकारियों ने भाग लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/jhabua/news/child-trafficking-is-a-serious-problem-today-ashok-kumar-127583143.html
No comments:
Post a Comment