श्रावण माह के अंतिम सोमवार पर शिव भक्तों ने श्रद्धाभक्ति के साथ शिव आराधना की। तड़के अमरगढ़ रोड़ स्थित शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए समय सीमा में सोशल डिस्टेंससिग के साथ पूजा अर्चना की।
श्रद्धालुओं ने दूध, पंचामृत, जल से पूजन व अभिषेक कर पुष्प, बिल्वपत्र अर्पित किए। घरों में भी शिव आराधना हुई। नगर के युवा साथियों ने भेरूगढ़ स्थित पावन माही नदी का जल कावड़ में भरकर सीमित
संख्या में दो कावड़ यात्रा निकाली। एक कावड़ यात्रा में घनश्याम गुर्जर, प्रतापसिंह सिसौदिया, अजयसिंह सिसौदिया आदि युवाओं ने माही नदी से पदयात्रा करते हुए बामनिया के शिव मंदिर पर जलाभिषेक किया। दूसरी पदयात्रा में अमरसिंह डामर, सोहन डामर आदि युवा कावड़ में जल भरकर पदयात्रा करते हुए टेकरी मंदिर पहुंचे और शिवजी का जलाभिषेक किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/jhabua/news/the-youth-traveled-on-foot-and-performed-jalabhishek-of-shiva-127583137.html
No comments:
Post a Comment