शुक्रवार काे हंडिया के हाेटल व्यवसायी और टिमरनी के वार्ड 7 के व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब तक जिले में 221 लाेग काेराेना संक्रमित मिल चुके हैं। वर्तमान में 21 एक्टिव केस हैं। शुक्रवार काे काेविड सेंटर से तीन मरीज ठीक हाेकर घर लाैटे। सीएमएचओ डाॅ. केके नागवंशी ने बताया कि 133 सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें वार्ड 7 टिमरनी का 36 वर्षीय पुरुष एवं हंडिया का 38 वर्षीय हाेटल व्यवसायी शामिल है।
अब तक लिए गए कुल 5265 सैंपलों में से 5074 की रिपोर्ट आ चुकी है। 191 की रिपोर्ट आना बाकी है। 193 मरीज ठीक हाे चुके हैं। 7 लोगों की माैत हाे चुकी है। जिले में 3361 व्यक्तियों को क्वारेंटाइन किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/daes-report-including-handias-hotelier-came-positive-127596996.html
No comments:
Post a Comment