Friday, August 7, 2020

पीएम फसल बीमा की तारीख बढ़ाई, 17 अगस्त तक करा सकेंगे बीमा

बुरहानपुर | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सभी ऋणी, बिना ऋणी और डिफाल्टर किसानों के लिए बीमा की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। किसान कल्याण व कृषि विकास उप संचालक एमएस देवके ने बताया किसान संबंधित बैंक, जिसमें खाता हो या सीएससी केंद्र जाकर बीमा करवा सकते हैं। बीमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है। तहसील स्तर पर कपास, ज्वार व पटवारी हल्का स्तर पर सोयाबीन, तुअर तथा मक्का फसल अधिसूचित है। खरीफ की सभी फसलों के लिए 2% और कपास के लिए 5% प्रीमियम जमा कराना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/burhanpur/news/pm-crop-insurance-date-extended-will-be-able-to-insure-till-august-17-127596997.html

No comments:

Post a Comment