अब शोभाराम को अपने बेटे आशीष को भविष्य में परीक्षा दिलाने के लिए साइकिल में बैठाकर 105 किलोमीटर का सफर तय नहीं करना पड़ेगा। आशीष का भविष्य संवारने के लिए देश के बड़े औद्योगिक घराने महिंद्रा समूह ने हाथ बढ़ाए हैं। घटना को संवेदनशील बताते हुए महिंद्रा समूह के प्रबंध निदेशक आनंद महिंद्रा ने कहा कि शोभाराम एक वीर पिता हैं जिनके लिए अपने बेटे के सपनों से बड़ा कुछ भी नहीं। आशीष के पिता शोभाराम और माता ने उद्योगपति आनंद महिंद्रा का धन्यवाद किया है और कहा कि दैनिक भास्कर ने उनके दर्द को समझा है। समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया।
महिंद्रा ने कहा- शोभाराम के लिए अपने बच्चों के सपनों से बड़ा कुछ नहीं : पद्मभूषण प्राप्त आनंद महिंद्रा ने दैनिक भास्कर की खबर पर ट्वीट करते हुए कहा कि शोभाराम ऐसे पिता हैं जिनके लिए बच्चों के सपनों से बड़ा कुछ भी नहीं। यही सोच देश की प्रगति में धन का काम करती है। उन्होंने आगे लिखा कि महिंद्रा फाउंडेशन छात्र आशीष के अध्ययन का खर्च उठाएगा इस बात की घोषणा उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dhar/news/anand-mahindra-cycleman-to-spend-for-sobharams-sons-studies-127640084.html
No comments:
Post a Comment