राज्य की सीमाओं पर स्थापित परिवहन विभाग चेक पोस्ट पर मालवाहक वाहनों के ड्राइवरों से वसूली और डीजल पर वैट कम करने की मांग को लेकर ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की प्रदेश ईकाई के आव्हान पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने तीन दिन की हड़ताल शुरू की। मंगलवार को दूसरे दिन नयागांव बैरियर पर मुख्यमंत्री के नाम बैरियर प्रभारी को ज्ञापन दिया जाएगा। हड़ताल के पहले दिन सोमवार को शहर सहित जिले में कहीं भी माल की लोडिंग नहीं हुई। ट्रांसपोर्ट नगर में वाहनों के पहिए थमे रहे। शनिवार को जिन वाहनों में माल लोड होकर जिले में आया। उसे सोमवार को अनलोड किया गया।
अब बुधवार तक कहीं पर भी माल लोडिंग नहीं होगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना काल व लॉकडाउन में वाहन मालिकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। बैरियर पर लंबे समय से वसूली चल रही है। एक वाहन से कागज पूरे होने के बावजूद हजार से 1500 रुपए लिए जाते है। इसी तरह डीजल पर प्रदेश सरकार द्वारा वैट की दर कम नहीं की जा रही है। जिससे दोहरा नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा अन्य समस्याएं भी जिनको लेकर पूर्व में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री को अवगत कराया। इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ।
विरोध स्वरूप तीन दिन वाहनों के पहिए थमें है। इसके बाद भी मांगों को निराकरण नहीं होता है तो देशव्यापी हड़ताल किया जाएगा। नीमच ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरू गुर्जर ने सभी पदाधिकारियों से दोपहर 2 बजे उपस्थित होने का आव्हान किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/neemuch/news/today-is-the-second-day-of-transporters-strike-memorandum-will-be-given-to-cm-127606731.html
No comments:
Post a Comment