Monday, August 10, 2020

पेट्रोलिंग में पकड़ाए दो बदमाशों से चाकू बरामद

रविवार को लॉकडाउन का फायदा उठाकर वारदात के इरादे से निकले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से तलाशी लेने पर चाकू जब्त हुए। पुलिस पूछताछ कर रही है।
आगर रोड पर घट्टिया क्षेत्र में स्थित बस स्टैंड के समीप दोनों बदमाश बाइक से खड़े थे जिन्हें संदेह के चलते पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने पकड़ा व पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर घट्टिया थाने भिजवा दिया। आरोपियों में मयंक गेहलोत 20 साल अन्नपूर्णानगर नानाखेड़ा का निवासी है जबकि उसका साथी आयुष पिता मुकेश घट्टिया क्षेत्र का ही रहने वाला है। दोनों को पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार दोपहर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/knife-recovered-from-two-miscreants-caught-in-petrol-127606730.html

No comments:

Post a Comment