एक सप्ताह से जारी तेज बारिश के चलते नर्मदा ओवर ब्रिज पर बड़े और लंबे गड्ढे हाे गए हैं। गड्ढों के कारण लाेगाें काे आवागमन में परेशानी हाे रही है। शनिवार काे एनएच 69 पर भाेपाल तिराहे से करीब 500 मीटर आगे एक ट्रक खराब हाेने की वजह से ब्रिज के दाेनाें ओर लंबा जाम लग गया। जाम के कारण लाेगाें काे परेशानी उठानी पड़ी। ब्रिज की पिछले साल ही पूरी मरम्मत कराई गई थी, लेकिन इसके बाद पहली बारिश में ही गड्ढे हो गए।
एमपीआरडीसी के प्रबंधक प्रवीण निमजे ने बताया कि ब्रिज की मरम्मत बारिश कम हाेने के बाद सही तरीके से कराई जा सकेगी। ठेकेदार काे ब्रिज के गड्ढे भरने काे कहा था, पिछले सप्ताह में काम भी कराया गया, लेकिन बारिश की निरंतरता के कारण काम पूरा नहीं हाे सका। निर्माण कंपनी सांवरिया कंस्ट्रक्शन के प्रबंधक समीर गार्गव ने बताया कि ब्रिज में रेत और मिट्टी एकत्र हाेने से वाटर हाेल बंद हाे गए हैं। इस कारण बारिश का पानी ब्रिज पर एकत्र हाे रहा है और गड्ढे हाे रहे हैं। बारिश कम हाेते ही काम कराया जाएगा।
यातायात डीएसपी ने लिखा एमपीआरडीसी काे पत्र
यातायात डीएसपी आरसी गुप्ता ने बताया कि ब्रिज और एनएच 69 पर हाे रहे गड्ढों के कारण यातायात प्रभावित हाे रहा है। शनिवार काे एक ट्रक खराब हाेने के बाद लंबा जाम लग गया जिसे हटाया गया। गुप्ता ने बताया कि उन्होंने ब्रिज और सड़क के गड्ढे सुधारने के लिए एमपीआरडीसी काे पत्र लिखा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/pits-on-narmada-bridge-again-in-repair-questions-127643207.html
No comments:
Post a Comment