Saturday, August 22, 2020

रात में हुई तेज बारिश और आंधी से टूटे पेड़, इंसुलेटर बस्ट हाेने से 5 घंटे रही बंद बिजली

शहर में बीते तीन दिनाें बारिश जारी है। शुक्रवार रात तेज बारिश और आंधी चलने के कारण शहर में कई जगह बिजली की लाइनाें पर पेड़ की डाली टूट गई। वहीं कुछ स्थानों पर इंसुलेटर बस्ट हाे गए। रात में बिजली कंपनी की टीम ने इन्हें ढूंढ़कर सुधार शुरू किया। इस कारण रात 12 बजे से तड़के 5 बजे तक सप्लाई बंद रहीं। वहीं शनिवार दिन में रसूलिया क्षेत्र में बार-बार बिजली सप्लाई बंद रही।

डीजीएम अंकुर मिश्रा ने बताया कि आंधी व बारिश के कारण शहर में कई जगह पर लाइन पर पेड़ की डाल टूटकर गिरने से शुक्रवार रात काे शहर के अधिकांश क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई प्रभावित हुई है। जिसे शुक्रवार रात व शनिवार दिनभर काम करने के बाद सुधारा गया।

शहर में यहां बंद रही बिजली की सप्लाई

शहर में 8 जगहों पर 11 केवी लाइन के इंसुलेटर बस्ट हुए थे। जाेन-2 के जेई जीतेंद्र राजपूत ने बताया पिंक एवेन्यू काॅलाेनी, बाबई राेड, रेशम केंद्र, कलेक्टर बंगला, आनंद नगर, हाउसिंग बाेर्ड काॅलाेनी, हाॅकी टर्फ स्टेडियम, कुलामड़ी राेड, गुप्ता ग्राउंड क्षेत्र में इंसुलेटर भस्ट हाेने के कारण बिजली सप्लाई बंद हुई थी। वहीं शहर में आंबेडकर चौराहा पुराना बस स्टैंड, आनंद नगर आदि जगहों पर लाइन क्षतिग्रस्त हुई होने से सप्लाई बंद हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/heavy-rain-in-the-night-and-trees-broken-by-thunderstorms-insulators-bust-power-stopped-for-5-hours-127643212.html

No comments:

Post a Comment