Friday, August 28, 2020

ट्रक में पीछे से टकराया पटवारी का वाहन, कोई हताहत नहीं हुआ

देहात थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ पेट्रोल पंप के पास चार पहिया वाहन ट्रक से टकरा गया। चार पहिया वाहन में पटवारी रिचा शुक्ला निवासी बकस्वाहा सवार थीं जो दमोह जा रहीं थी इसी बीच नरसिंहगढ़ पेट्रोल पंप के पास वाहन पीछे से ट्रक से टकरा गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

पटवारी के पिता रविशंकर शुक्ला के मुंह में चोट आई है। जानकारी अनुसार ट्रक छतरपुर से दमोह की ओर जा रहा था और चार पहिया वाहन ओवरटेक कर रहा था तभी ट्रक के सामने दूसरा वाहन आने से ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिए जिससे पटवारी का वाहन ट्रक में टकरा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/narshinghgarh/news/patwaris-vehicle-crashed-into-the-truck-no-casualties-127663863.html

No comments:

Post a Comment