जबलपुर-सागर बाइपास मार्ग पर एक ढ़ाबा के सामने बीती रात गाय को बचाने के चक्कर में 40 टन मार्बल पत्थर लेकर जा रहा ट्राला खेत में पलट गया। ट्रक पलटने से उस रख पत्थर की भारी भरकम सिल्ली के टूटकर पांच टुकड़े हो गए।
मार्बल पत्थर कटनी से ट्राला में लोड करके राजस्थान भेजा जा रहा था। शुक्रवार को सुबह से ट्रक को खेत से बाहर निकालने और पत्थर उठाने के लिए जबलपुर और कटनी से क्रेन बुलवाई गईं। शाम 4 बजे तक बड़े स्तर पर पत्थर उठाने के लिए मजदूर और क्रेन लगी हुईं थीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/damoh/news/troll-overturned-with-marble-stone-weighing-40-tons-in-the-process-of-saving-the-cow-127663865.html
No comments:
Post a Comment